काशीपुर-(सुनील शर्मा) वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की प्रदेश सचिव अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 16 दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली ऐतिहासिक होगी l वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री अलका पाल ने निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण करते हुए क्षेत्रीय लोगों से आह्वान किया कि 16 दिसंबर को महंगाई- भ्रष्टाचार- बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी की ऐतिहासिक रैली में अधिक से अधिक लोग पहुंच कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें l उन्होंने कहा कि झूठ और फरेब के सहारे सत्ता हथियाने वाली भाजपा की पोल अब जनता समझ चुकी है l बढ़ती महंगाई से बहनों के रसोई का सिलेंडर तक डर पैदा कर देता है l रसोई का बजट बिगड़ने से आम नागरिकों का जनजीवन अस्त व्यस्त है l पीसीसी सचिव पाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री केवल चुनावी घोषणाओं के सहारे उत्तराखंड की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं l भाजपा को बताना होगा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं धरातल पर उतरने का कितना वक्त लेंगी l उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2022 का समय कांग्रेस का समय है l
Related Posts
रामलीला, दुर्गा पूजा और बाल्मीकि जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का किया उद्घाटन..
ख़बर शेयर करें -उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती…
कपड़े और जूते के कारोबार पर 7 प्रतिशत जीएसटी बढ़ाने के विरोध में उतरे व्यापारी
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में नगर की सब्जी मंडी…
हल्द्वानी- अस्पताल से मुकेश बोरा की हुई जेल वापसी…….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- पैर में दर्द बताकर एक दिन पहले सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुए दुग्ध उत्पादन प्रबंध…
