मीना शर्मा ने जनसभा में पहुचे जनसमूह का किया अभार व्यक्त

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- (एम् सलीम खान) उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन मीना शर्मा ने 19 दिसंबर को अंबेडकर पार्क में हुई अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा की जनसभा और स्वागत  कार्यक्रम में पहुंची सैकड़ों महिलाओं का आभार व्यक्त किया है शर्मा ने कहा कि उनके आग्रह पर क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में पहुंची थी जिससे वह बहुत गदगद हैं शर्मा ने कहा कि उनकी पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने महिला कांग्रेस की सफल जनसभा के लिए उन्हें बधाई दी है श्रीमती शर्मा ने कहा कि वह हमेशा कांग्रेस की मजबूती के लिए दिन-रात कार्य करती रहेंगी इधर शर्मा ने कहा कि वह अखिल भारतीय  कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के कार्यक्रम के लिए भी प्रयासरत हैं और जल्दी ही उनका कार्यक्रम रुद्रपुर में लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *