रुद्र्पुर-(एम् सलीम खान) (दिव्यांग महिला पार्षद बानो के जज्बे को सलाम किया)-(निशक्तजनों के लिए मिसाल है सायरा बानो) रुद्रपुर नगर निगम रुद्रपुर की एक महिला पार्षद सायरा बानो के जज्बे को सलाम पेश करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने उन्हें सम्मानित किया। रुद्रपुर के अंबेडकर पार्क में आयोजित जनसभा में पहुंची अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा ने खेड़ा कालोनी की दिव्यांग महिला पार्षद सायरा बानो को पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारे समाज में दिव्यागता से जूझ रहे निशक्तजन देश के विकास में अपना बड़ा योगदान दे रहे हैं। जिसकी जीती-जागती मिसाल कांग्रेस की नगर निगम पार्षद सायरा बानो है। वही उन्होंने कहा कि देश के विकास में दिव्यांग जन भी अपनी अहम भूमिका निभा रहे हैं। वही उन्होंने कहा देश की नारी का भारतीय राजनीति में अहम योगदान रहा है। कौन हैं सायरा बानो आपको बता दें कि सायरा बानो खेड़ा कालौनी से रुद्रपुर निगम की पार्षद निर्वाचित है। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर वार्ड पार्षद का चुनाव लडा था और भारी मतों से जीत हासिल की थी। शारीरिक दिव्यागता को पीछे छोड़ कर सायरा बानो जन हित मुद्दों पर हमेशा सक्रिय भूमिका निभाती है। सायरा बानो के भाई मेहबूब अंसारी उनके जनप्रतिनिधि नामित है। मेहबूब अंसारी उनके हर काम में अहम भूमिका निभाने में जानते हैं। सायरा बानो शारीरिक दिव्यागता को पीछे छोड़ कर आज भी जन सेवा को समर्पित है। रुद्रपुर नगर निगम की एक मात्र दिव्यांग महिला पार्षद हैं।उनकी बैसाखी के तौर पर उनके भाई मेहबूब अंसारी उनके जनप्रतिनिधि है।
Related Posts
पौड़ी में पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण आयोजित किया गया……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के तहत प्रेक्षागृह पौड़ी में पीठासीन व प्रथम मतदान अधिकारी का प्रशिक्षण आयोजित…
27 पाउच अवैध कच्ची शराब सहित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…
ख़बर शेयर करें -बाजपुर-चौकी बननाखेड़ा थाना कोतवाली बाजपुर पुलिस द्वारा गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त राजू पुत्र मौजी…
गोलानदी का किया निरीक्षण,,पहाड़ों में बरसात के चलते ,, गोलानदी का बढ़ा जलस्तर
ख़बर शेयर करें – लालकुआ (जफर अंसारी) लालकुआ विधायक नवीन दुम्का ने तराई पूर्वी वन विभाग प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार…
