काशीपुर- (सुनील शर्मा) काशीपुर के पंत पार्क में इंकलाबी मजदूर केंद्र, प्रगतिशील भोजन माता संगठन, प्रगतिशील महिला केंद्र के कार्यकर्ताओं ने काकोरी कांड के अवसर पर सभा की और बाजार में जुलूस निकालते हुए पर्चे बांटे और काकोरी कांड के शहीदों को याद करते हुए नारे लगाए सभा में बात करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हमें अंग्रेजों से आजादी खैरात में नहीं मिली है बल्कि देश के अंदर तमाम क्रांतिकारियों ने अपनी शहादत दी हैं और अंग्रेजो के खिलाफ संघर्ष किया है तभी जाकर हमें यह आजादी हासिल हुई है लेकिन जिस तरह की आजादी मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिली। आजादी के बाद देश के ऊपर पूजीपतियों की सत्ता कायम रही और पूंजीपतियों ने धीमे धीमे मज़दूर मेहनतकशो के अधिकारों को छीनना शुरु कर दिया । आज देश के अंदर मजदूरों किसानों को एक नई गुलामी की तरफ धकेला जा रहा है। अमीरी और गरीबी की खाई लगातार बढ़ रही है और गरीब जनता की थाली से निवाला छीना जा रहा है, ऐसे में मज़दूरों को एकजुट होने की जरूरत है। जिस तरह से किसान आंदोलन में किसान आबादी के साथ महिलाओं, मज़दूरों, छात्रों, ने संघर्ष किया और तीनों काले कानूनों को वापिस करवाया है वैसे ही मज़दूर आबादी को भी संघर्ष करने की जरूरत है और इस पूंजीवादी व्यवस्था को खत्म कर समाजवादी व्यवस्था कायम करनी होगी। जिस तरह अंग्रेजों ने हिन्दू मुस्लिमों के बीच फुट का बीज बोया था उसी तरह आज RSS समर्थित भाजपा की सरकार कर रही है। चुनाव आते ही उनकी जबान साम्प्रदायिक जहर उगल रही है। इसे समझने की जरूरत है। और एकजुट होकर संघर्ष करने की जरूरत है।
Related Posts
दिनेशपुर पुलिस ने कि एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश चंद मिनट में खोए हुए बच्चे को मिलवाया परिवार वालों से…
उधम सिंह नगर जनपद के थाना दिनेशपुर क्षेत्र में 28 तारीख 2000 -22 को थाना अध्यक्ष अनिल उपाध्याय को एक…
नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच..
मृतका के गले पर मिलें गहरे निशान हत्या का संदेह रुद्रपुर-(एम सलीम खान) किच्छा क्षेत्र में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों…
कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने रखी प्रेस कॉन्फ्रेंस,गरीबो की मदद् के लिए हमेशा आगे है कांग्रेस–मीना शर्मा
कांग्रेस प्रत्याशी मीना शर्मा ने रखी प्रेस कॉन्फ्रेंस गरीबो की मदद् के लिय हमेशा आगे है कांग्रेस– मीना…
