कालाढूंगी- (जुबेर आलम) विगत 12 दिनों से घर से लापता हुए व्यक्ति का कालाढूंगी के वार्ड 2 से लगे जंगल में शव मिला। जंगल में शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस ने कांबिंग शुरू कर दी। काफी मशक्कत के बाद पुलिस को शव मिल गया। उक्त शव सड़-गल जाने से पहचान हो पाना मुश्किल हो रहा था। वही कालाढूंगी पुलिस ने गुमशुदा की तहरीर देने वाले परिजनों को सूचना दी तो परिजनों ने पहचान की। फ़तेह पुर बागजाला कोटाबाग निवासी 57 वर्षीय दिनेश चंद्र सनवाल जो 8 दिसंबर को अपने घर से कालाढूंगी रिशेतदारी में आये थे और वापस नहीं लौटे थे। यह सुन और बोल भी नहीं सकते थे। परिजनों द्वारा कालाढूंगी पुलिस व राजस्व पुलिस को भी सूचना दी थी। थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा ने बताया शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Related Posts
खेल दिवस पर सम्मानित किये गए खिलाड़ी…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हाकी…
कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो ने डीएसबी परिसर के प्राद्यापको को किया संबोधित……..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो दीवान सिंह रावत ने डीएसबी परिसर के प्राद्यापको को संबोधित किया…
हरियाणा की शानदार जीत पर दीपक बाली ने मोदी व धामी को दी शुभकामनाएं…….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर में आज भाजपा नेता दीपक बाली ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को मिली शानदार…
