रुद्रपुर- (एम् सलीम खान) कड़ाके की ठंड से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने पांच लाख रुपए की जारी की है। पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जनपद और जिले में आने वाले लोगों को अलाव और रैन बसेरा की सुविधाओं की जरूरत होती है। इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन द्वारा जिले भर में पांच लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इसमें सभी ब्लाकों के नगर निगम सहित ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी ने बताया कि जिले भर में करीब 13 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जरुरतमंदों को कंबल बांटने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि ठंड से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग वचनबद्ध है। जिसके लिए यह व्यवस्था पूरे जिले में की गई है।
Related Posts
भारत विकास परिषद ने लगाया रक्तदान शिविर, 59 वर्ष होने पर 59 लोगों ने किया रक्तदान
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर – (शादाब हुसैन ) भारत विकास परिषद की स्थापना के तहत विगत कई दिनों से सेवा…
युवकों ने बीती रात किशोरी के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने फंदा लगाकर की खुदकुशी…….
ख़बर शेयर करें -यूपी के आजमगढ़ जिले के एक गांव में किशोरी के साथ गांव के ही दो युवकों ने…
20 लीटर शराब के साथ युवक गिरफ़्तार, 1000 लीटर लहन को पुलिस ने किया नष्ट
ख़बर शेयर करें -ऊधम सिंह नगर – (शादाब हुसैन) जनपद ऊधम सिंह नगर में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा…
