रुद्रपुर- (एम् सलीम खान) कड़ाके की ठंड से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने पांच लाख रुपए की जारी की है। पिछले कुछ दिनों से ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। ऐसे में जनपद और जिले में आने वाले लोगों को अलाव और रैन बसेरा की सुविधाओं की जरूरत होती है। इसके लिए जिला आपदा प्रबंधन द्वारा जिले भर में पांच लाख रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इसमें सभी ब्लाकों के नगर निगम सहित ग्राम पंचायत को शामिल किया गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमा शंकर नेगी ने बताया कि जिले भर में करीब 13 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही जरुरतमंदों को कंबल बांटने की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने कहा कि ठंड से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन विभाग वचनबद्ध है। जिसके लिए यह व्यवस्था पूरे जिले में की गई है।
Related Posts
कांग्रेस के टिकट बंटवारे के बाद लगातार आये सामने बगावती तेवर,, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की स्थिति नहीं हो पा रही साफ
ख़बर शेयर करें – लालकुआं-(जफर अंसारी) कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद कई सीटों पर लगातार बगावती तेवर सामने आ…
चटख धूप और गर्म हवा: हल्द्वानी में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 36.6 डिग्री पर पहुंचा पारा….
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी – हल्द्वानी में इस वर्ष मार्च के महीने में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।…
वारेंटियों के विरुद्ध थाना पंतनगर की कार्यवाही एक वारंटी गिरफ्तार……
ख़बर शेयर करें -पंतनगर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उधम सिंह नगर द्वारा वारंटियों की गिरफ्तारी के संबंध में चलाए…
