हल्द्वानी-(जफर अंसारी) उत्तराखंड की राज्य सरकार प्रदेश में कोविड की पहली डोज सभी प्रदेशवासियों को लगाए जाने की बातें जरूर कर रही है लेकिन उनकी यह बात हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र में खोखले साबित नजर आई, काठगोदाम क्षेत्र में कई ऐसे लोग मिले जिन्होंने कोविड की पहली डोज अभी तक नहीं लगवाई थी जिसके बाद आनन-फानन में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम काठगोदाम पहुंची और उनके द्वारा 70 लोगों को कोविड की पहली डोज लगाई गई साथ ही सभी को कोविड जागरूक करने का काम भी किया गया, इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट, ऋचा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोविड को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा सभी लोगों को कोविड की पहली और दूसरी डोज लगाए जाने को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए थे लेकिन काठगोदाम क्षेत्र में कुछ लोग को कोविड की पहली और दूसरी डोज नहीं लगा पाए थे, ऐसे में लोगों को कोविड की पहली डोज लगाई गई है साथ ही सभी को कोविड के प्रति जागरूक करने का काम किया गया है, वही एसीएमओ रश्मि पंत ने कहा कि एएनएम और आशा कार्यकत्रियों के द्वारा यह पता लगाया जा रहा था कि कोविड की पहली और दूसरी डोज से कितने लोग छूट गए हैं ऐसे में काठगोदाम क्षेत्र में कई ऐसे लोग पाए गए थे जिनके द्वारा कोविड की पहली डोज भी नहीं लगाई गई है और आज उन सभी को कोविड की पहली डोज लगाई गई है साथ ही जागरूक करने का काम किया गया है।
Related Posts
ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज में हुआ टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन….
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर,कुमाऊं के प्रसिद्ध मीडिया कॉलेज ज्ञानार्थी में जीएमसी टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया…
कुम्भ का आगाज,,,महानिर्वाणी अखाड़े की धर्मध्वजा स्थापित,,,मेला प्रशासन युवा पीढ़ी को कुंभ से जोड़ने का करेगा कार्य
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) धर्म नगरी हरिद्वार कुम्भ के रंग में रंग चुकी है सभी अखाड़ो के साधु…
काशीपुर पहुंचने पर कर्नल कोठियाल और बाली का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – (सुनील शर्मा) उत्तराखंड इलेक्शन कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद देहरादून से काशीपुर पहुंचे…
