रुद्रपुर-(एम सलीम खान) भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव अरोरा इन दिनों जनता के बेहद करीब हैं। अरोरा नगर वासियों से जनसंपर्क कर उन्हें धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसी के तहत जिलाध्यक्ष शिव ने वार्ड नंबर 33 की सिंह कालौनी में पहुंचे। जहां उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनकर उनका शीघ्र निराकरण भी किया। अरोरा ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा सोच के साथ हर वर्ग के लिए विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। अरोरा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने देश को गति देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से देश डिजिटल इंडिया में शामिल हुआ है। अरोरा ने कहा कि सीएम धामी की जन परख सोच के साथ भाजपा उत्तराखंड सरकार में वापसी कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प है कि सबका साथ सबका विकास इसी के तहत देश निरंतर विकास की गति में तेजी से आगे बढ़ रहा है।इस दौरान उनके साथ सुशील यादव, ललित बिष्ट, मोहित कक्कड़, मयंक कक्कड़, सुभाष यादव,अम्बर सिंह, चन्दपाल कोली, धर्म सिंह कोली, सोनू चीमा, चेतन अरोरा, शोभा गिरी, सोनू गगनेजा विमल मेहरा आदि मौजूद थे।
Related Posts
ईद की खुशियां मातम में बदली: दोस्त ने ही दोस्त की कर दी हत्या….
ख़बर शेयर करें -जसपुर – ईद के दिन दोस्त नहीं किया दोस्त का कत्ल जी हां आपको बता दें 31…
शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध पुलिस सख्त, 04 वाहन चालकों के वाहन व डीएल किये जब्त……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु समस्त…
चप्पे-चप्पे पर रही वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी किसान और मजदूर महापंचायत के दौरान धड़कते रहे आला अधिकारियों के दिल…..
ख़बर शेयर करें -दिल्ली, हरियाणा के किसान नेताओं का जुटा हुजुम भारी संख्या में महिलाओं ने की शिरकत अब सरकार…
