उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला — मंत्रिमंडल विस्तार, 5 नए कैबिनेट मंत्री शामिल

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा फैसला — मंत्रिमंडल विस्तार, 5 नए कैबिनेट मंत्री शामिल

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी सरकार ने अपने कार्यकाल के अहम पड़ाव पर बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को राजभवन में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने पांच नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।लंबे समय से चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए सरकार और संगठन ने आपसी समन्वय के बाद इन नामों पर अंतिम मुहर लगाई।👉 सबसे पहले राजपुर विधायक खजान दास ने शपथ ली👉 इसके बाद रुद्रप्रयाग से भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ लेकर अलग पहचान बनाई👉 हरिद्वार से मदन कौशिक👉 रुड़की से प्रदीप बत्रा👉 भीमताल से राम सिंह कैड़ा ने भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ लीबताया जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल में लंबे समय से पांच पद खाली थे, जिन्हें भरने के लिए पार्टी नेतृत्व ने गहन मंथन किया। नए मंत्रियों का चयन उनके पिछले चार वर्षों के कामकाज, सक्रियता और जनता के बीच छवि के आधार पर किया गया है।इस विस्तार में खास तौर पर कुमाऊं और गढ़वाल के बीच संतुलन, साथ ही जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा गया है, ताकि आगामी विकास कार्यों और राजनीतिक चुनौतियों से मजबूती से निपटा जा सके।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी नए मंत्रियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनकी ऊर्जा और अनुभव से राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।शपथ ग्रहण समारोह में ऋतु खंडूरी भूषण, मुख्यमंत्री, वरिष्ठ विधायक, अधिकारी और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।👉 अब अगला बड़ा कदम होगा — विभागों का बंटवारा, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *