उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान, नए ध्वज और प्रतीक चिह्नों का अनावरण; सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का शुभारंभ
उत्तराखंड। मुख्यमंत्री ने शासकीय आवास पर उत्तराखंड पुलिस के नए ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया। इस अवसर पर ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर आधारित सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का भी शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। वहीं उत्तराखंड पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा में प्रोन्नत हुईं श्रीमती शाहजहां जावेद खान और श्री जगदीश चंद्र को प्रतीक चिह्न अलंकरण कर पदोन्नति की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस का नया ध्येय वाक्य ‘कर्म सत्यं शौर्यम्’ रखा गया है, जो कर्तव्य, सत्यनिष्ठा और साहस का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस की नई पहचान केवल वर्दी और प्रतीकों में बदलाव नहीं, बल्कि पुलिस बल की गौरवशाली परंपराओं, शौर्य, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को नई ऊर्जा देने का प्रयास है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड पुलिस को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और संसाधनों से सुसज्जित कर अधिक सक्षम एवं जवाबदेह बनाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
