रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) नाबालिक बेटी को न्याय दिलाने के लिए दर दर की ठोकरें खा रहे हैं मृतका आलीशा के माता-पिता जनपद ऊधम सिंह नगर की मित्र पुलिस की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है, यहां रुद्रपुर की रेशम कालोनी में बीती 23 जून को आलीशा की लाश उसकी घर में कुंडे से लटकी पाईं गईं थीं, इस घटना में पीड़ित परिवार ने अफजल पुत्र अय्यूब के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी, मृतका आलीशा के परिजनों का कहना है कि आरोपी अय्यूब और उसके एक साथी ने उनकी 11 वर्षीय नाबालिग बेटी को फांसी लगाकर मौत के घाट उतार दिया, वही रुद्रपुर पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए धारा 304,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया, पुलिस ने आरोपी युवक अय्यूब को गिरफ्तार भी किया था, लेकिन परिजनों का कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज नहीं किया और आरोपी कुछ ही दिनों में जमानत पर रिहा हो गया, परिजनों का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बजाय पुलिस ने कारवाई नहीं कर उन्हें गुमराह किया है, वही अब मृतका के परिजनों ने पुलिस के आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है,
Related Posts
फर्जी दस्तावेज तैयार कर विधवा पेंशन लेने वाली महिला और उसकी पुत्री के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज…
ख़बर शेयर करें -काशीपुर-(सुनील शर्मा) काशीपुर में पुलिस ने अपने पति को मृत दर्शाकर तथा कूट रचित तरीके से फर्जी…
मुक्ता शर्मा जी की टीम की अध्यक्षता मे आयोजित की गई 2024=25 की पहली महत्वपूर्ण बैठक…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- रोटरी क्लब वैशाली द्वारा ब्लू स्टोन कौशांबी मे नई कार्यकारणी 2024=25 की पहली महत्वपूर्ण बैठक GOV…
धूमधाम के साथ हुआ शुरू बाबा बोंगे शाह रहo का 124 वा उर्स…..
ख़बर शेयर करें -हज़रत न्याज़ अली शाह उर्फ़ बाबा बोंगे शाह रहo का शुरू हुआ 124 वा उर्स…. काशीपुर-(सुनील शर्मा)…
