2022 में बनने जा रही है राज्य में कांग्रेस की सरकार,,कांग्रेस एससी विभाग में हुई नई कार्यकारिणी कि घोषणा

ख़बर शेयर करें -

लालकुआ-(ज़फर अंसारी) विधानसभा कांग्रेस एससी विभाग कि नई कार्यकारिणी कि घोषणा हो गयी बीते लम्बे समय से कांग्रेस  एससी विभाग की कार्यकारिणी प्रतीक्षित चल रही थी जिसको लेकर अनेकों कयास लगाय जा रहे थे लेकिन जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की सन्तुष्टि के बाद लालकुआ विधानसभा क्षेत्र कि कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। आपको बताते चलें कि काग्रेंस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इंद्रपाल आर्य कि अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल ने सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए कि आगामी 2022 में होने वाले  विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ स्तर तक जाकर पार्टी को मजबूत किया जाए उन्होंने कहा कि वर्तमान कि भाजपा सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है उन्होंने 2022 के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने का मन बना लिया है राज्य सरकार महंगाई भ्रष्टाचार,बेरोजगारी ,विकास सहित तमाम कई ऐसे मुद्दे हैं जिन्हें लेकर सरकार विफल साबित हुई है उत्तराखंड की जनता ने मन बनाया है तो ऐसे में 2022 में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *