लालकुआ-(ज़फर अंसारी) किच्छा विधानसभा क्षेत्र के नगला पंतनगर नगरपालिका की अधिसूचना जारी कराकर देहरादून से पंतनगर पहुंचे विधायक राजेश शुक्ला का पन्तनगर नगला क्षेत्र के निवासियों ने पंतनगर एयरपोर्ट पर विधायक राजेश शुक्ला का जोरदार स्वागत किया। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में लालपुर, नगला नगर का रूप ले चुका है जिसको नगर पंचायत/पालिका बनाने की मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी नगला पंतनगर क्षेत्र जो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से वंचित था शहर और गांव की सुविधाओं से वंचित नगला पंतनगर क्षेत्र को मुख्यमंत्री जी की घोषणा के बाद से नगरपालिका की अधिसूचना जारी होने के बाद नगला पंतनगर क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। विधायक शुक्ला ने कहा कि मुख्यमंत्री ने किच्छा के विकास के लिए जितनी घोषणा की है सबको लगभग पूरा होने की दिशा में कार्य गतिमान हैं। विधायक शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के निमित्त कार्य कर रही है जिस क्रम में सरकार के मुखिया जो कहते हैं वही करते हैं, जो जनता के साथ वादा किया उसको पूरा करने का काम किया है विधायक शुक्ला ने पन्तनगर नगला क्षेत्र की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत का आभार जताया।
Related Posts
जनपद उधम सिंह नगर से अधिवषेता की सेवा पूर्ण करने वाले चार पुलिसकर्मियों को दी गई भवभीन विदाई
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- दिनांक 315 2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर डॉक्टर मंजूनाथ टीसी के आदेश अनुसार…
हल्द्वानी- सम्मोहित कर आशा कार्यकर्ता का लूटे मंगलसूत्र और कान के टॉप्स……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र स्थित नल बाजार में शुक्रवार को एक आशा कार्यकर्ता को सम्मोहित कर…
चुघ ने की खाद्य मंत्री से राशन डिपो बढ़ाने की मांग…….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- वरिष्ठ भाजपा नेता और समाजसेवी भारत भूषण चुघ रुद्रपुर शहर के हर क्षेत्र में जनहित के…
