📰 समाचार प्लस लाइव
रुद्रपुर को मिली 5.66 करोड़ की विकास सौगात, नगर निगम ने 52 कार्यों को दी मंजूरी, हर वार्ड में होगा बदलाव
रुद्रपुर, 30 जून:नगर निगम रुद्रपुर ने शहरवासियों को बड़ी सौगात देते हुए 5.66 करोड़ रुपये के 52 विकास कार्यों को मंजूरी दे दी है। इस बजट से शहर के 40 वार्डों में सड़कों, नालियों, पुलियों, मंदिरों और पार्कों के सौंदर्यीकरण सहित कई निर्माण कार्य शामिल हैं। इन सभी कार्यों की टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और शीघ्र ही धरातल पर कार्य प्रारंभ होंगे।
महापौर विकास शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में क्षेत्रीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों की सूची तैयार की गई है।
🔸 वार्ड 1-6: शिमला बहादुर, वनखंडी, समुद्री देवी मार्ग, ए-ब्लॉक, ट्रांजिट कैंप, न्यू शक्ति विहार में रोड और नाली कार्य
🔸 वार्ड 7-12: अलग-अलग स्थानों पर सड़कों और नालियों का निर्माण
🔸 वार्ड 13-22: खेड़ा पूर्वी, भदईपुरा, पक्की सड़कें और पुलियों का निर्माण
🔸 वार्ड 23-27: चौरासी घंटा मंदिर, सामुदायिक भवन, इंटरलॉकिंग टाइल्स व सीसी रोड
🔸 वार्ड 28-34: शिव मंदिर, गुजराती कॉलोनी, विद्या मंदिर और पार्क क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण
🔸 वार्ड 35-37: इंद्रा कॉलोनी, आदर्श इंद्रा कॉलोनी व दरियानगर में सड़क व नाली कार्य
🔸 वार्ड 38-40: दशमेश नगर रोड, सुशीला पार्क, और मटकोटा फार्म में छठ घाट निर्माण
महापौर ने बताया कि अभी तक पांच महीने के कार्यकाल में ही विधायक निधि से अधिक कार्य मंजूर कराए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से रुद्रपुर में विकास की गंगा बह रही है।
उन्होंने बताया कि
गांधी पार्क का कायाकल्प,
कल्याणी नदी का उद्धार,
ड्रेनेज सिस्टम
उनके ड्रीम प्रोजेक्ट्स हैं।
इसके साथ ही स्ट्रीट लाइट योजना के लिए 4 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिस पर कार्यवाही जारी है।
महापौर ने वादा किया कि जनता से किए गए सभी वादे पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
