
घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाताओं को भरना होगा गणना प्रपत्र
रुद्रपुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की शुरुआत हो गई है। उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी मनीष बिष्ट और बीएलओ दीपा आर्या ने जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से गणना प्रपत्र भरवाकर अभियान का शुभारंभ कराया।
जिलाधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद की सभी 9 विधानसभा क्षेत्रों के 1464 मतदेय स्थलों पर तैनात बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे और उन्हें वापस प्राप्त करेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि इस महत्वपूर्ण अभियान में बीएलओ को आवश्यक जानकारी और सहयोग प्रदान करें।
