रुद्रपुर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, बाजार चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली टीम के साथ रहे मौजूद

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, बाजार चौकी इंचार्ज प्रदीप कोहली टीम के साथ रहे मौजूद

 

रुद्रपुर। कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रुद्रपुर मुख्य बाजार, गांधी पार्क, रोडवेज परिसर सहित अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं बाजार क्षेत्रों की गहन जांच की गई।

इस दौरान बाजार चौकी प्रभारी प्रदीप कोहली अपनी टीम एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस टीम ने बाजार में घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की तथा वाहनों की जांच कर आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधों की रोकथाम, शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।

रुद्रपुर पुलिस का कहना है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर ऐसे चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *