वनभूलपुरा में महिला तस्कर गिरफ्तार, 39.58 ग्राम स्मैक बरामद

ख़बर शेयर करें -

वनभूलपुरा में महिला तस्कर गिरफ्तार, 39.58 ग्राम स्मैक बरामद

 

हल्द्वानी। “ड्रग्स फ्री उत्तराखण्ड” अभियान के तहत कुमाऊं पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। रेंज एसओटीएफ टीम और थाना वनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 39.58 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, आईजी कुमाऊं के निर्देशन में नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 मई 2026 को संयुक्त टीम द्वारा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अली मस्जिद के पास बंद गली, थाना वनभूलपुरा क्षेत्र निवासी राबिया पत्नी फहीम उर्फ बबलू को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 39.58 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ थाना वनभूलपुरा में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

संयुक्त टीम में थाना वनभूलपुरा के उप निरीक्षक मनोज यादव और कांस्टेबल दिलशाद अहमद शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *