रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (पुलिस लाइन में ठिके कई कर्मियों को मिली क्षेत्रों में पोस्टिंग)-(एस एस पी की फिर चली कलम सौपी जिम्मेदारियां) रुद्रपुर जनपद ऊधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर की कलम एक बार फिर चली है। उनकी कलम ने ज़िले में एक बार फिर कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इसके अलावा प्रतीक्षा में बैठे पुलिस लाइन में कई निरीक्षकों व उप निरीक्षकों को थाने और चौकियों में नियुक्ति दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने 16 निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के तबादले व नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। पुलिस कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक अरविंद बहुगुणा शिकायत प्रकोष्ठ से साइबर सेल, शंकर सिंह बिष्ट पुलिस लाइन से थाना नानकमत्ता,जूली राणा महिला प्रकोष्ठ से थाना ट्रांजिट कैंप, शंकर रावत थाना झनैकैया से वरिष्ठ उपनिरीक्षक किच्छा कोतवाली, अशोक कुमार कडपाल साइबर सेल से थाना काशीपुर, देवेंद्र सिंह मेहता एस ओ जी से थाना दिनेशपुर भेजें गए हैं। इसी तरह मनोहर चंद चौकी प्रभारी गडीनेगी से प्रभारी चौकी मंडी, हरविंदर सिंह प्रभारी चौकी मंडी से प्रभारी चौकी पैगा, मनोज देव थाना आईटीआई से थाना झनकैया, अमित कुमार शर्मा प्रभारी चौकी पैगा से प्रभारी चौकी गढीनेगी, सोनिका सत्यवती जोशी थाना कुंडा से थाना सितारगंज, उर्मिला पांडे सितारगंज से थाना कुंडा, अरविंद चौधरी थानाध्यक्ष कुंडा से एस आई टी पुलिस कार्यालय, प्रदीप नेगी पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष कुंडा भेजे गए हैं। निरीक्षक रमेश तनवार प्रभारी निरीक्षक बाजपुर से एस आई टी और निरीक्षक भूपेंद्र सिंह बृजवाल पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक बाजपुर नियुक्त किए गए हैं।
Related Posts
भगवान चित्रगुप्त जीवन में ज्ञान, सुख, समृद्धि का संचार…..
ख़बर शेयर करें -नैनीताल- भगवान चित्रगुप्त जीवन में ज्ञान, सुख, समृद्धि का संचार करते है मान्यतानुसार भगवान चित्र गुप्त का…
हन कियाकांग्रेस ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन,, भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए द पुतला।
ख़बर शेयर करें -काशीपुर (सुनील शर्मा) उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान पर किसानों के समर्थन में…
कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया गणतंत्र दिवस
ख़बर शेयर करें – रुद्रपुर-(एम सलीम खान) महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय महा पर्व…
