कैबिनेट बैठक से वापस लौटें हरक सिंह रावत दिया इस्तीफा

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर (एम् अलीम खान) देहरादून_ उत्तराखंड की धामी सरकार की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। कल उस समय राजनीति गलियारों में हलचल मच गई,जब धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत कैबिनेट बैठक बीच में ही छोड़कर वापस लौट गए, और उन्हें अनन फनन में अपने पद से इस्तीफा दे दिया।रावत ने इस्तीफा का कारण बताते हुए कहा कि सरकार उनके प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दे रही है। जिससे क्षुब्ध होकर उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। वही मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा सरकार मेरी योजनाओं को लटकाने का काम कर रही है। रावत ने मेडिकल कॉलेज न खोलें जाने के मुद्दे को लेकर सरकार से नाराजगी जताई। रावत कैबिनेट बैठक बीच में ही छोड़कर निकल गए। हरक सिंह रावत के पास वन एवं पर्यावरण,श्रम एवं आयुष मंत्रालय है। हालांकि उनके इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। वही भाजपा ने भी उनके इस्तीफे से इंकार किया है। शुक्रवार को सचिवालय में कैबिनेट की बैठक चल रही थी, जिसमें मंत्री हरक सिंह रावत भी मौजूद थे। बैठक में जाते समय भी रावत सामान्य नजर आ रहे थे लेकिन बैठक के दौरान मेडिकल कॉलेज के मुद्दे को लेकर हरक सिंह रावत ने सरकार से कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए बैठक छोड़कर वो बीच में ही वापस लौट गए। वही उनके पीछे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल उन्हें मनाने के लिए निकल पड़े। वही कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्य कान्त धस्माना ने कहा कि भाजपा के बहुत से मंत्री और विधायक अपनी पार्टी से खफा हैं और कांग्रेस में शामिल होने चाहता है।हरक का इस्तीफा उसी कड़ी एक का परिणाम है। वही हरक के इस्तीफे के बाद इन चर्चाओं का बाजार गर्म है कि रावत कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। मार्च 2016 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे हरक सिंह रावत कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत भी उन्ही विधायकों में शामिल हैं, जिन्होंने मार्च 2016 के राजनीतिक घटनाक्रम के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।साल 2017 में भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें कैबिनेट मंत्री मंडल में जगह दी गई थी। हालांकि तब तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से उनका विभिन्न मुद्दों पर 36 का आंकड़ा रहा। उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निमार्ण कर्मकार कल्याण बोर्ड को लेकर उनकी और पूर्व मुख्यमंत्री के बीच तनातनी सुर्खियों में आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *