रुद्रपुर,ब्रिटानिया चौक हादसा: बस की खिड़की पर बैठी थी बेटी, मां ने गोद में उठाया और खुद बन गई ढाल, ट्रक की टक्कर में घायल”

समाचार प्लस लाइव:रुद्रपुर में सिडकुल पंतनगर के ब्रिटानिया चौक पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, नेहा जोशी पत्नी शशिकांत जोशी अपने मायके मुरादाबाद से हल्द्वानी जाने के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस (UP78FT 8745) में अपने दो बच्चों के साथ सवार हुई थीं। बस जैसे ही पंतनगर के ब्रिटानिया चौक पर पहुंची, तभी ट्रक संख्या UK06CB 2365 ने जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में खिड़की की तरफ बैठी नेहा जोशी का हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया और उसमें कांच के कई टुकड़े घुस गए। नेहा जोशी ने बताया कि उनकी छोटी बेटी खिड़की की तरफ बैठी थी, लेकिन अचानक न जाने क्यों उन्होंने बच्ची को अपनी गोद में लेकर खिड़की की तरफ खुद बैठना बेहतर समझा। कुछ ही मिनट बाद ट्रक की टक्कर ने उनकी जिंदगी बदल दी।

मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायल महिला को रुद्रपुर के जिला अस्पताल जवाहरलाल नेहरू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। जिला अस्पताल के डॉक्टर इमरान ने बताया कि महिला के हाथ से सभी कांच के टुकड़े निकाल दिए गए हैं, लेकिन उनकी हाथ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई है। डॉक्टर द्वारा उनके परिवार को भी हादसे की सूचना दे दी गई है। फिलहाल उनका इलाज जिला अस्पताल में जारी है।