बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, इसी सत्र से पचास सीटों पर प्रवेश शुरू
उत्तराखंड:पिथौरागढ़। चंडाक स्थित बाबू जगजीवन राम मेडिकल कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनके अनुभव और सुझाव भी जाने गए।
मेडिकल कॉलेज में इसी सत्र से पचास सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इससे सीमांत जनपद पिथौरागढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। मेडिकल कॉलेज के माध्यम से स्थानीय लोगों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।
प्रदेश के दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की दिशा में मेडिकल कॉलेज को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक बिशन सिंह चुफाल और विधायक फकीर राम टम्टा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
