एसएसपी अजय गणपति का बड़ा एक्शन! जिले की ट्रैफिक व्यवस्था बदलने की तैयारी, सड़क हादसों पर लगेगी लगाम
उत्तराखंड:ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए एसएसपी अजय गणपति ने कमान संभाल ली है। उनके निर्देश पर पुलिस और संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने दुर्घटना संभावित स्थलों का निरीक्षण कर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की है।
एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर सड़क सुरक्षा के लिए सात बड़े फैसले! दुर्घटना संभावित स्थलों पर स्ट्रीट लाइट लगेंगी, अनाधिकृत कट बंद होंगे और तिराहों-चौराहों के पास रंबल स्ट्रिप लगाई जाएंगी। गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी और हेलमेट नियमों का पालन भी सुनिश्चित कराया जाएगा।
भारी वाहनों के आवागमन पर भी सख्ती! जिले में निर्धारित चार प्रमुख मार्गों से सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंधात्मक व्यवस्था रहेगी, जबकि शाम 6 से 8 बजे तक इन मार्गों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
मुख्य मार्गों से आवारा पशुओं को हटाने के लिए नगर निगम की मोबाइल टीम गठित करने का भी निर्णय लिया गया है।
एसएसपी अजय गणपति की पहल से सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद। अब देखना होगा कि इस कार्ययोजना के लागू होने से ऊधम सिंह नगर में सड़क हादसों और जाम की समस्या पर कितना अंकुश लगता है।
