रुद्रपुर-(एम सलीम खान) भाजपा के जिलाध्यक्ष शिव अरोरा इन दिनों जनता के बेहद करीब हैं। अरोरा नगर वासियों से जनसंपर्क कर उन्हें धामी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं। इसी के तहत जिलाध्यक्ष शिव ने वार्ड नंबर 33 की सिंह कालौनी में पहुंचे। जहां उन्होंने जनता की समस्याओं को सुनकर उनका शीघ्र निराकरण भी किया। अरोरा ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के लिए जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा सोच के साथ हर वर्ग के लिए विकास कार्यों को गति दे रहे हैं। अरोरा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने देश को गति देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अथक प्रयासों से देश डिजिटल इंडिया में शामिल हुआ है। अरोरा ने कहा कि सीएम धामी की जन परख सोच के साथ भाजपा उत्तराखंड सरकार में वापसी कर रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संकल्प है कि सबका साथ सबका विकास इसी के तहत देश निरंतर विकास की गति में तेजी से आगे बढ़ रहा है।इस दौरान उनके साथ सुशील यादव, ललित बिष्ट, मोहित कक्कड़, मयंक कक्कड़, सुभाष यादव,अम्बर सिंह, चन्दपाल कोली, धर्म सिंह कोली, सोनू चीमा, चेतन अरोरा, शोभा गिरी, सोनू गगनेजा विमल मेहरा आदि मौजूद थे।
Related Posts
अपनों के विरोध का शिकार हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अरोरा भाजपाई ने फूंका पुतला
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम् सलीम खान) (भाजपा की गुटबाजी खुल कर आई सामने)-(बंगाली समाज ने फूंका जिलाध्यक्ष शिव अरोरा…
नगर पंचायत लालकुआं में भ्रष्टाचार के विरुद्ध पूरी हुई जांच….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-भारतीय जनता युवा मोर्चा लालकुआं मंडल अध्यक्ष बॉबी सम्मल के धरना प्रदर्शन के बाद नगर पंचायत लालकुआं…
विकास भवन के पास बने वेयर हाउस का भी जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण…..
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी युगल किशोर पन्त ने सुरक्षित भण्डारण और सुरक्षा की दृष्टि से ईवीएम,…
