रुद्रपुर–(एम सलीम खान) क्षेत्र के युवा नेताओं लखबीर सिंह लक्खा और सुशील गाबा सहित तमाम युवाओं ने 11वां विशाल रक्तदान शिविर नारायण हॉस्पिटल और ट्रामा सेंटर बिलासपुर रोड पर आयोजित किया गया। चार साहिबजादों की पावन स्मृति को समर्पित इस रक्तदान शिविर में दर्जनों युवाओं नें रक्तदान कर चार साहिबजादों दसवें गुरु गोबिंद सिंह के साहिबज़ादे बाबा अजीत सिंह जी, बाबा जुझार सिंह जी, बाबा ज़ोरावर सिंह जी और बाबा फतेह सिंह जी को भावभीनी श्रधान्जली अर्पित की। नारायण अस्प्ताल एवं ट्रामा सेंटर के एमडी डॉक्टर प्रदीप अदलखा ने कहा कि अक्सर मरीजों का जीवन बचाने के लिए खून चढाने की जरूरत पडती है। दुर्घटना, रक्तस्त्राव, प्रसवकाल और ऑपरेशन आदि अवसरों में शामिल है, जिनके कारण अत्यधिक खून बह सकता है और इस अवसर पर उन लोगों को खून की आवश्यकता पडती है। डॉक्टर प्रदीप अदलखा नें रक्तदान के फायदों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित रक्तदान करना आपके दिल की सेहत को सुधार सकता है और दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम करता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है, जो दिल की सेहत के लिए अच्छा है। इस प्रकार रक्तदान मरीज के साथ साथ रक्तदाता के लिए भी बहुत अच्छा है। दर्जनों युवाओं नें जिस उत्साह के साथ रक्तदान किया है, वह वाकई काबिले तारीफ है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य लखबीर सिंह लक्खा, युवा नेता सुशील गाबा, रक्तकोष प्रभारी राजन सिंह, संदीप सन्धु, सतपाल सिंह, रमित रजवार, जावेद अख्तर, गुरवंत सिंह, गुरभगत सिंह, हैप्पी रंधावा, रमन बाजवा, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरपाल सिंह, पार्षद सौरभ शर्मा, पूर्व पार्षद गौरव खुराना, दिग्गविजय जखमोला, जसपाल सिंह, हरविंदर सिंह बंटी, जयदीप सिंह मल्ली, साहब सिंह, गुरदेव सिंह, रविन्द्र रवि, देवेंद्र पटेल, संदीप ठाकुर, आदि मौजूद थे।
Related Posts
स्टोन क्रेशरो पर चला डीएम का चाबुक,बड़ी कार्रवाई को दिया अन्जाम
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त ने कशीपुर स्थित मै0 नेशनल स्टोन क्रेशर, ग्राम जुड़का, तहसील…
पौड़ी ने जीता’’ बालिका ओपन वर्ग की राज्य आमंत्रण वालीबॉल प्रतियोगिता का खिताब……
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- खेल निदेशालय उत्तराखण्ड के मार्ग दर्शन एवं जिला प्रशासन चमोली के तत्वावधान में खेल विभाग चमोली…
मैच में सट्टा लगवाने के 02 आरोपीयों को एसओजी ने किया गिरफ्तार।….
ख़बर शेयर करें -गदरपुर-(एम सलीम खान) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी जनपद ऊधमसिंहनगर द्वारा एस0ओ0जी0 जनपद ऊधमसिंहनगर को जुआ…
