गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अखंड पाठ में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की!

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, अखंड पाठ में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की!

 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर देहरादून के रेसकोर्स स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित अखंड पाठ में सहभागिता की और मत्था टेककर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समाज की आस्था, सेवा और समर्पण की परंपरा देश की साझा सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिख समाज की धार्मिक आस्था और विरासत से जुड़े विषयों को विशेष महत्व मिला है।

 

मुख्यमंत्री ने पवित्र श्री हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबे रोपवे निर्माण का उल्लेख करते हुए कहा कि इस परियोजना के लिए 2,730 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति प्रदान की गई है। इससे श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड में स्थित गुरुद्वारों और सिख समाज से जुड़े धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों के सम्मान, संरक्षण और सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की धार्मिक विरासत को नई पहचान मिले और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

 

Advertisement