काशीपुर-(सुनील शर्मा) गत शाम को ग्राम पंचायत बांसखेड़ा कलां में कांग्रेसी कार्यकर्ता आशीष अरोरा बॉबी के नेतृत्व में ग्राम प्रधान शकील अहमद की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी के प्रचार-प्रसार तहत एक मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की जनहितकारी नीतियों से लोगों को अवगत कराया गया और आगामी विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस आ रही है लोगों को बताया गया एवं काशीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के जिस किसी उम्मीदवार को टिकट मिले उसे सबने मिलकर विजयी बनाना है जिसका संकल्प लिया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान शकील अहमद , आशीष अरोरा बॉबी, वरिष्ठ कांग्रेसी,जय सिंह गौतम, पूर्व प्रधान रियासत हुसैन, मंसूर अली मंसूरी, शेखर प्रजापति , अनवार हुसैन, मुहम्मद नजीरूददीन, डाक्टर हरस्वारूप सिंह , विजेंद्र वाल्मीकि, जितेंद्र सिंह , मुहम्मद नदीम, निपिन कुमार, मुहम्मद रईस, अबशान अली , मीना देवी कमला देवी नसरीन बानो , मुमताज जहां , सुषमा देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे ।
Related Posts
शिक्षा से शिखर तक संस्था के बच्चों को महापौर गाजियाबाद सुनीता दयाल जी द्वारा किया गया अन्नदान, व पठन पाठन सामग्री,वितरण….
ख़बर शेयर करें -गाजियाबाद – शिक्षा से शिखर तक संस्था द्वारा सेक्टर 4 वसुंधरा में गाजियाबाद की प्रथम नागरिक महापौर…
किन्नर अखाड़ा की नाराजगी की अफवाह को लेकर, किन्नर अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर ने वीडियो जारी कर किया खंडन
ख़बर शेयर करें – हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार महाकुंभ मेले में आकर्षण का केंद्र बने किन्नर अखाड़े को लेकर अफवाह…
युवक का फ़िल्मी अंदाज़,,नशें में धुत होकर चढ़ा पानी की टंकी पर….
ख़बर शेयर करें -पंतनगर-(एम् सलीम खान) थाना पंतनगर में सूचना प्राप्त हुई की विजय कुमार पुत्र गुलई स्वर्ण जयन्ती भवन…
