काशीपुर-(सुनील शर्मा) महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती इंदु मान ने बताया कि कल शाम देहरादून राजीव भवन में पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव समिति के अध्यक्ष हरीश रावत जी के प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश गोदियाल जी और यशपाल आर्य जीके नेतृत्व में विभिन्न महत्वपूर्ण कमेटियों की बैठक हुई जिसमें चुनावी रणनीति के बारे में ठोस चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि घोषणा पत्र के मुख्य बिंदु और प्रशिक्षण कमेटी ने किस तरह से राज्य को चुनाव के लिए तैयार किया यह सब चर्चा इस बैठक में की गयी। रविवार शाम साढ़े छह बजे से देर रात तक रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने समिति पदाधिकारियों से बारी-बारी उनकी अब तक की गतिविधियों की रिपोर्ट ली। घोषणा पत्र कमेटी संयोजक सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि 10 जनवरी तक घोषणा पत्र तैयार कर लिया जाएगा। इसमें सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा। प्रशिक्षण कमेटी के संयोजक ने बताया कि 66 विधानसभा क्षेत्रों में बूथ स्तरपर 17 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। जल्द सभी विस क्षेत्र में भी कार्यवाही होगी। पब्लिसिटी कमेटी ने बताया पार्टी में की जाने वाली घोषणाओं के लिए एक प्लेटफार्म तैयार किया जा रहा है। बैठक में चुनाव प्रचार समिति के उपाध्यक्ष राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा, संयोजक दिनेश अग्रवाल, प्रदेश चुनाव समिति के अध्यक्ष , समन्वय समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व अध्यक्ष यशपाल आर्य घोषणा पत्र समिति के संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रशिक्षण कमेटी के संयोजक इंदु मान, चुनाव प्रबन्धन समिति के अध्यक्ष प्रकाश जोशी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी, संयोजक जयेन्द्र रमोला, पब्लिसिटी कमेटी के सुमित हृदयेश आदि उपस्थित रहे।
Related Posts
शिक्षा विभाग या शासन कौन हैं मासूमो के साथ खिलवाड़ के लिए जिम्मेदार….
ख़बर शेयर करें -रामनगर-(सालीम् अहमद) तूफान ने उड़ाई विद्यालय की छत मासूम बच्चे खुले आसमान के नीचे बैठने को मजबूर…
किसानों की निजी भूमि पर मालिकाना हक समाप्त करने का मुख्यमंत्री से किया आग्रह
ख़बर शेयर करें -काशीपुर – ( सुनील शर्मा) काशीपुर विधायक हरभजन सिंह चीमा ने ऊधमसिंहनगर जिले के पूर्व जिलाधिकारी द्वारा…
जल संस्थान श्रमिक संघ ने प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
ख़बर शेयर करें – लालकुआँ – (नंदन राम आर्य) उत्तराखण्ड जल संस्थान श्रमिक संघ के आऊटसोर्स कर्मियों ने लालकुआँ तहसील…
