रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) काशीपुर पुलिस ने 8.2 ग्राम स्मैक सहित दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। खबर के मुताबिक कटोरताल चौकी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान दो सगे भाइयों को 8.2 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया है। बता दें कि देर रात कटोराताल पुलिस चौकी प्रभारी नवीन बुधानी पुलिस फोर्स के साथ गश्त पर थे। इस दौरान गंगे बाबा रोड़ स्थित कब्रिस्तान के पास दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए जो पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगें। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से 8.2 ग्राम स्मैक बरामद की। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नदीम उर्फ बीड़ी निवासी काली बस्ती मोहल्ला अल्ली खां व दूसरे ने अपना नाम मोनिस बताया। वही दोनों आरोपी संगे भाई है।
Related Posts
आर्मी कैंट में तैनात तेलंगाना के जवान की हुई संदिग्ध हालात में मौत, फंदे पर लटका मिला शव……
ख़बर शेयर करें -हल्द्वानी- यहां आर्मी कैंट में तैनात तेलंगाना के जवान की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका…
कुछ अज्ञात बदमाशो ने जला दिया गरीब का आशियाना,,बाल बाल बची पीड़ित महिला
ख़बर शेयर करें – दिनदहाड़े कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक झोपड़ी को कर दिया। आग के हवाले झोपड़ी में रखा…
तुलसी अभियान के तहत सैकड़ों लोगों को प्रदान किए तुलसी के पवित्र पौधे,
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से…
