लालकुआं- (जफर अंसारी) मूलभूत सुविधाओं में से जल सबसे महत्वपूर्ण है इसका लाभ जनता तक पहुंचे इसके लिए लालकुआं के विधायक नवीन दुमका ने ग्राम हल्दूचौड़ जयराम तथा हेड़ा गज्जर मैं स्वीकृत नलकूप का भूमि पूजन किया, बताते चलें कि आज विधायक नवीन दुमका ने हल्दूचौड़ के जयराम में 90.37 लाख की लागत से बनने वाले सिंचाई नलकूप का विधिवत भूमि पूजन किया, इस नलकूप के लिए 41 हेक्टेयर भूमि लगेगी, वही विधायक द्वारा हेड़ा गज्जर में भी स्वीकृत नलकूप जिसकी लागत 120.82 लाख है, इस अवसर पर विधायक नवीन दुमका ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं ने सभी क्षेत्रीय किसानों को लाभान्वित किया है, इन नलकूपों के निर्माण से किसानों को बहुत अधिक फायदा मिलेगा और खेती की उन्नत बढ़ेगी, विधायक नवीन दुमका ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास रहा है कि लालकुआं विधानसभा अंतर्गत मूलभूत जरूरत जैसे बिजली, पानी ,सड़क ,स्कूल, अस्पताल आदि का लाभ आम जनता तक पहुंचे, जिसमें उन्हें काफी हद तक सफलता मिली है कई क्षेत्रों में विकास कार्य प्रगति पर है या प्रस्तावित है तो उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है विधायक नवीन दुमका ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा की इन दोनों सिंचाई नलकूप का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जाएगा तथा इसका लाभ स्थानीय काश्तकारों को जल्द मिलेगा
Related Posts
हत्या के मामले में कारवाई नहीं होने से आक्रोशित लोगों ने किया थाने का घेराव
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर (एम सलीम खान) नानकमत्ता- भाई की हत्या के मामले में लंबे समय से कोई कार्रवाई न…
बीड़ी बनाने वाली फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से लगी आग
ख़बर शेयर करें – लालकुआं -(ज़फ़र अंसारी) लालकुआं के वीआईपी गेट बंगाली कॉलोनी निवासी तपन राय पुत्र बापी राय के…
262 मतदान अधिकारियों,177 पीठासीन अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण,,मास्टर ट्रेनर द्वारा ईवीएम, बीबीपेट मशीन संचालन की समझाई गई प्रक्रिया
ख़बर शेयर करें – काशीपुर-(सुनील शर्मा) विधानसभा चुनाव में मतदान प्रक्रिया कोविड गाइड लाइन के मुताबिक संपन्न कराने के लिए…
