काशीपुर (सुनील शर्मा) ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज के जन संचार विभाग में प्लानिंग, प्रोडक्शन एंड प्रेजेंटेशन ऑफ़ टी वी न्यूज़ जैसे महत्वपूर्ण विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अतिथि पत्रकार और लेखक अरुणेश द्विवेदी रहे। कार्यशाला में जन संचार विभाग के सभी छात्र/ छात्राओं ने उत्सापूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यशाला सत्र शुरू होने से पूर्व संस्थान के अध्यक्ष संतोष मेहरोत्रा ने उनका स्वागत किया। अरुणेश द्विवेदी ने अपनी कार्यशाला में टेलीविज़न में पीस टू कैमरा का सही तरीका और उसका महत्व बताया। उन्होंने न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ एंकरिंग के फॉर्मेट और विभिन्न प्रकार की समाचारों की एंकरिंग को भी समझाया। अरुणेश द्विवेदी ने छात्र/ छात्राओं से अलग अलग एक्टिविटी भी करवाई। छात्र/ छात्राओं द्वारा किये विभिन्न प्रशनों के भी उन्होंने बहुत ही सरल भाषा में उत्तर दिये। इस कार्यक्रम में ज्ञानार्थी मीडिया कॉलेज की सचिव सुश्री शिवानी मेहरोत्रा संस्थान प्रमुख सुश्री प्रतिमा सिंह अकादमिक डायरेक्टर मनोज मिश्रा और सभी अध्यापक भी उपस्थित रहे।
Related Posts
बाथरुम में नहाते वक्त युवती का अश्लील वीडियो बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -पौड़ी- दिनांक 16.05.2024 को स्थानीय निवासी सतपुली ने थाना सतपुली पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि इमरान…
सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में सीएम धामी के सख्त निर्देश, बोले- शिकायतों का पोर्टल पर नहीं जमीन पर हो समाधान
ख़बर शेयर करें -सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा में सीएम धामी के सख्त निर्देश, बोले- शिकायतों का पोर्टल पर नहीं जमीन…
एसटीएफ का म्यूल अकाउंट सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, दो दिन में 4 मुकदमे दर्ज, 10 आरोपियों पर शिकंजा
ख़बर शेयर करें -एसटीएफ का म्यूल अकाउंट सिंडिकेट पर बड़ा प्रहार, दो दिन में 4 मुकदमे दर्ज, 10 आरोपियों पर…
