हल्द्वानी (जफर अंसारी) पुलिस ने महिला ज्वेलर्स से 50 लाख की फिरौती मांगने के मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है एक आरोपी राहुल राठौर सितारगंज जेल में बंद है और जेल के अंदर से ही उसने फोन कॉल कर महिला ज्वैलर्स से फिरौती की मांग की थी। महिला ज्वेलर्स का नंबर आरोपियों के हाथ अखबार के जरिए मिला था, महिला ज्वेलर्स ने अखबार में वार्षिक श्राद्ध का इश्तेहार दिया था, वहां से नंबर लेकर महिला ज्वेलर्स से फिरौती की मांग की गई जेल तक मोबाइल और सिम पहुंचाने का काम दो युवतियों ने किया था उनको भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचा, एसएसपी नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी राहुल राठौर अभी जेल में बंद है उसे पुलिस रिमांड में लेकर पूछताछ की जाएगी साथ ही जो भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी बीच में लिप्त होंगे उन पर भी कार्रवाई की जाएगी ।
Related Posts
जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय प्रबन्धन एवं कार्यकारिणी की बैठक का हुआ आयोजन……
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा की अध्यक्षता में जवाहर लाल नेहरू ज़िला चिकित्सालय प्रबन्धन एवं कार्यकारिणी…
भाजपा के इशारे पर ई डी कर रही बदले की कार्रवाई : जितेंद्र सरस्वती
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- देहरादून : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा…
पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ शराब तस्कर को किया गिरफ्तार…..
ख़बर शेयर करें -अवैध कच्ची शराब के साथ पुलिस की गिरफ्त में आया शराब तस्कर……. रुद्रपुर-वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, महोदय के…
