प्रियंका गांधी वाड्रा पर सीएम धामी ने कसा तंज,राजनीति का चीरहरण कांग्रेस करती है-धामी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून-(एम सलीम खान) चुनावी रण में विपक्षी दलों पर निशाना साधना हर राजनीतिक दल का फलसफा है। इसी के चलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को कांग्रेस पर बड़ा ज़ुबानी हमला बोला है। सीएम धामी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस राजनीति के नाम पर जुमे की नमाज पढ़ने के लिए अवकाश देने वाली कांग्रेस अब देवभूमि में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की वकालत कर रही है।

 

सीएम धामी ने कहा कि ये कांग्रेस की नीति बन गई है। जब देश आजाद हुआ है, तब से लेकर आज तक कांग्रेस केवल राजनीतिक का चीरहरण करती आईं हैं। भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदा न्याय की बात कही है। कांग्रेस एक तरफ चारधाम की बात करती है, तो दूसरी तरफ देवभूमि उत्तराखंड में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाने की वकालत कर रही है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की मानसिकता दर्शाती है।

 

]वही उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि हरीश रावत पहले से इसके समर्थक रहे हैं और उनके समय में जुमे की नमाज पढ़ने की छुट्टी हुआ करती थी। बंता दे कि कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा के देहरादून दौरें पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तज करते हुए कहा कि प्रियंका गांधी कहती हैं कि लड़की हूं लड़ सकतीं हूं, लेकिन वह खुद तो कहीं से लड़ नहीं रही है।पूरे देश में किसान प्रियंका बोल रही कि लड़की हूं लड़ सकतीं हूं, लेकिन खुद क्यों लडने से डर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *