किच्छा में भाजपा को लगा बड़ा झटका, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सहित कई लोगों ने छोड़ी भाजपा

ख़बर शेयर करें -

किच्छा-(एम सलीम खान) भारतीय जनता पार्टी को किच्छा में एक बड़ा झटका लगा है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गफ्फार खान सहित उनके साथ जुड़े दर्जनों मोर्चा के पदाधिकारियों ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। आपकों बता दें कि किच्छा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला इन दिनों गोल टोपी पहनने पर दिए अपने बयान से विवादों में घिर गए हैं।

 

किच्छा विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम मतदाताओं ने भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला से किनारा कर लिया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है कि शुक्ला भी हिंदू वादी राजनीति कर मुसलमानों को पिछले दस सालों से मुर्ख बना रहे हैं। लेकिन अब उनकी यह राजनीतिक लंबे समय तक चल नहीं पाएगी।

 

वही किच्छा विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश शुक्ला के इस बयान से खफा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष गफ्फार खान सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद शुक्ला की राह में और भी काटे बिछते नजर आ रहे हैं। वही भाजपा के बागी उम्मीदवार अजय तिवारी ने शुक्ला के तीसरी बार विधानसभा पहुंचने की राह में बडा रोड़ा बिछा दिया है।

 

बता दें कि भाजपा के विधायक राजेश शुक्ला को उनके दोनों विधानसभा चुनावों में मुस्लिम मत भी हासिल हुआ करतें थे। लेकिन इस बार शुक्ला के एक बयान को लेकर मुस्लिम मतदाताओं ने उनसे किनारा कर लिया है। वही इस सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता तिलक राज बेहड भी मैदान में हैं।ऐसा माना जा रहा है कि इस बार चुनावी रण में मौजूदा विधायक राजेश शुक्ला को लोहे के चने चबाने होंगे। वही मुस्लिम मतदाताओं का रुझान कांग्रेस के खेमें की ओर हो गया है। बड़बोले विधायक शुक्ला इस बार किच्छा विधानसभा सीट से आसानी से पार नहीं कर पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *