हल्द्वानी (जफर अंसारी) हल्द्वानी में मुखानी थाना पुलिस ने 2 शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन ठगों ने 19 जनवरी को बिठौरिया के एक ज्वेलर्स के यहां से सोने के आभूषण खरीद कर उसके साथ ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में फर्जीवाड़ा कर ठगी की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जब इन दोनों शातिर ठगों को गिरफ्तार किया तो इस मामले का खुलासा हुआ, पूछताछ में पुलिस को पता चला कि यह दोनों शातिर ठग पहले भी दो घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। रुद्रपुर के रहने वाले मंजीत सिंह और प्रभु जीत सिंह नाम के इन दोनों ठगों से पुलिस ने ठगी का माल भी बरामद किया है। एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि इन दोनों शातिर ठगों ने नजीबाबाद और रुद्रपुर में भी घटनाओं को अंजाम दिया है फिलहाल दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
Related Posts
विकासखण्ड रूद्रपुर की ग्राम पंचायत आनन्दपुर में किया गया भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन…….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर- विकासखण्ड रूद्रपुर की ग्राम पंचायत आनन्दपुर में लाभार्थीपरक योजनाओं के संतृप्तीकरण हेतु लक्षित लाभार्थियों तक समयबद्ध…
आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत उधम सिंह नगर पुलिस द्वारा 15 घंटे में नाबालिक बालिका की हत्या करने वाली अभियुक्ता को किया गिरफ्तार….
ख़बर शेयर करें -उधम सिंह नगर- उधम सिंह नगर पुलिस का महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के नियंत्रण व …
बुद्ध पूर्णिमा पर धूमधाम से मनाई गई भगवान गौतम बुद्ध की जयंती….
ख़बर शेयर करें -रूद्रपुर-बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। डा. बी आर अंबेडकर शिक्षण…
