लावारिस अवस्था में घूमते हुए मिले 10 वर्षीय बच्चे को उसके परिजनों से मिलाया….

ख़बर शेयर करें -

 

 

उधम सिंह नगर-शनिवार को कस्बा दिनेशपुर में एक बालक जिसकी उम्र करीब 10 वर्ष लावारिस अवस्था में घूमता हुआ मिला जो अपना आधा-अधूरा पता बता रहा था और अपने घर ले चलने की बात कह रहा था, उक्त बालक से काफी देर तक बात कर उसके परिजनो के बारे में जानकारी एकत्रित की गयी और परिजनो की तलाश कर उनको सूचित किया गया,

 

तत्पश्चात उक्त बालक के पिता सज्जाद निवासी मेहन्दी नगर थाना स्वार जिला रामपुर उ०प्र० थाने आये तथा बताया कि यह उनका पुत्र हमजा है जो मदरसे में पढता है। बालक को सकुशल उसके पिता के सुपुर्द किया गया जिनके द्वारा थाना दिनेशपुर पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस को धन्यवाद दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *