इन्द्रा कॉलोनी में बीड़ी पीने के दौरान रजाई में लगी आग, 55 वर्षीय महिला गंभीर रूप से झुलसी।

ख़बर शेयर करें -

आग की चपेट में आकर महिला झुलसी, अस्पताल में भर्ती

रुद्रपुर। इन्द्रा कॉलोनी में मंगलवार दोपहर बीड़ी पीने के दौरान रजाई में आग लगने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों व स्थानीय लोगों की मदद से महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन्द्रा कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय सायरा पत्नी सखावत घर में बीड़ी पी रही थीं। इसी दौरान बीड़ी से निकली चिंगारी उनके कपड़ों और रजाई पर गिर गई, जिससे रजाई में आग लग गई। चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण महिला आग से बच नहीं सकीं और शोर मचाया।

शोर सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसी महिला को तत्काल चिकित्सालय ले जाया गया। बताया जा रहा है कि महिला के दो बच्चे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *