आईसीसीपीसी की एजीएम में दिव्यांगजन क्रिकेट को लेकर लिए कई विशेष निर्णय…

ख़बर शेयर करें -

नेपाल की अंजना मस्की को महिला विंग का अध्यक्ष किया गया। नियुक्त

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) बांग्लादेश के कॉकसिस बाजार मैं संपन्न हुए 4 देशों के दिव्यांग क्रिकेट टूर्नामेंट की समाप्ति के उपरांत आईसीसीपीसी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल फॉर द फिजिकली चैलेंज्ड की द्वितीय एनुअल जनरल मीटिंग मे दिव्यांगजन क्रिकेट को और भी खूबसूरत बनाने के उद्देश्य कई निर्णय लिए गए हैं।

 

इस मीटिंग में श्रीलंका क्रिकेट एसोसिएशन फॉर फिजिकली चैलेंज्ड के अध्यक्ष लक्षण फर्नांडो, दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी हारून रशीद, मुख्य कार्य अधिकारी गजल खान, बांग्लादेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर द फिजिकली चैलेंज्ड के जनरल सेक्रेटरी मकसूद उर रहमान, अध्यक्ष अब्दुस सलाम, अफगानिस्तान डिसएबल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर अब्दुल मन्नान मसूद, नेपाल व्हीलचेयर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष छुलटिम शेरपा, अंजना मसकी तथा पाकिस्तान के राजा इमरान हसन वर्चुअल रूप से उपस्थित रहे।

 

इस बैठक में भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल में शारीरिक रूप से निशक्त जनों की संचालन हो रही क्रिकेट में नियमों में बदलाव करते हुए एक इनिंग को 120 मिनट तथा बल्लेबाजी करने वाली टीम को प्लेइंग इलेवन में से 4 रनर का इस्तेमाल, क्षेत्ररक्षण के दौरान चोट प्लस खिलाड़ी के स्थान पर दूसरा खिलाड़ी तथा प्रत्येक टीम में दो खिलाड़ी 25% से 39% केटेगरी के शामिल करने का निर्णय लिया गया।

 

दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के महासचिव ने बताया कि सभी देशों की सहमति से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल का श्रीलंका में रजिस्ट्रेशन होना निर्धारित हुआ है। इससे पूर्व आईसीसीपीसी 2014 से कार्यरत है। आईसीसीपीसी के बैनर तले 2015 में भारत में एशिया कप भी संपन्न हो चुका है। नेपाल की अंजना मस्की को महिला विभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अंजना मस्की के द्वारा शीघ्र ही नेपाल की महिलाओं की दिव्यांगजन क्रिकेट टीम का निर्माण किया जाएगा। शीघ्र ही भारत और नेपाल के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट श्रृंखला खेली जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *