दो नगर पंचायतों के लिए शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान…

ख़बर शेयर करें -

किलाखेड़ा और शक्तिगढ में शांतिपूर्ण मतदान

किलाखेड़ा-(एम सलीम खान) किलाखेड़ा जिले की दो नगर पंचायतों के अध्यक्ष पद हेतु आज सुबह से ही शांतिपूर्ण मतदान शुरू हो गया। इस दौरान दोनों नगर पंचायतों के क्षेत्रीय मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया शुरू कराईं गई।

 

मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। वही आला प्रशासनिक अधिकारियों ने मत केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।इस दौरान पोलिंग बूथों पर पुलिस फोर्स तैनात रही। जिले की दोनों सीटों के लिए कई उम्मीदवार मैदान में हैं। वही केलाखेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ पत्रकार और सांध्य दैनिक उदय प्रभात समाचार पत्र के कुमाऊं प्रभारी अवधेश कुमार गुप्ता भी मैदान में हैं।

 

वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप चुनावी मैदान में हैं। उन्हें अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उनके अलावा अकरम पठान भी अपने भविष्य की आजमाइश कर रहे हैं। सुबह आठ बजे से इन दोनों सीटों के लिए मतदान शुरू हुआ। युवाओं और महिलाओं ने मतदान प्रक्रिया में बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *