कालाढूंगी। (जुबेर आलम) विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एसडीएम रेखा कोहली, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, व तहसीलदार प्रियंका रानी कर्मचारियों और पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। इस दौरान एसडीएम कोहली ने कहा अपनी अध्यक्षता में निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण टीमों में तैनात कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। और कहा कि एक छोटी सी भूल चुनाव की प्रक्रिया को बाधित कर सकती है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों और गाइडलाइन को सही से समझ लें ताकि चुनाव के दौरान किसी भी परेशानी से बचा जा सके सेक्टर मजिस्ट्रेटों को आदर्श आचार संहिता के बारे में स्लाइड शो के माध्यम से जानकारी दी। समीक्षा के दौरान एसडीएम कोहली ने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और भयमुक्त माहौल में सम्पन्न कराने की महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सभी कर्मचारियों और पुलिस पदाधिकारियों की होगी। उन्होंने सेक्टर पदाधिकारियों और थानाध्यक्षों को चुनाव आयोग की ओर से जारी किए गए दिशा निर्देशों का अक्षरश:पालन करने असामाजिक तत्वों और हर गतिविधियों की कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिए सीओ भाकुनी ने कर्मचारियों को क्षेत्र में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाने, 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग के गाइड लाइंस के अनुसार मतदान की विशेष व्यवस्था करने, मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरुकता अभियान चलाने समेत कई अन्य आवश्यक निर्देश दिए हैं।
Related Posts
हल्द्वानी एसडीएम मनीष कुमार पर मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का लगाया आरोप………
ख़बर शेयर करें – लालकुआं-लालकुआं पहुंचे बंगली एकता मंच के संस्थापक एवं भारतीय किसान यूनियन के सदस्य सुब्रत विश्वास…
लालकुआँ में इण्डेन रसोई गैस की भारी किल्लत से उपभोक्ता परेशान, कालाबाजारियों की चांदी………..
ख़बर शेयर करें -लालकुआँ- लालकुआँ में इनदिनों घरेलू रसोई गैस की भारी कमी देखी जा रही है। गैस उपभोक्ताओं को…
मतदाता केवल भाजपा को वोट दे : शोभित गुड़िया
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- कांग्रेस का हाथ झटक कर भाजपा में शामिल हुए वरिष्ठ युवा नेता शोभित गुड़िया ने काशीपुर…
