कड़ाई का गर्म तेल गिरने से गंभीर रूप से झुलसी साढ़े तीन वर्ष की बालिका..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(राहुल दुमका) बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में मन्चूरियन बनाते समय कड़ाई का गर्म तेल गिरने से साढ़े तीन वर्ष की बालिका गंभीर रूप से झ़लस गई। इस दौरान बच्ची की मां भी झुलस गई, जिनका हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। जहां मासूम बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है।

 

बिंदुखत्ता के घोड़ानाला दुर्गापाल कालाेनी निवासी विनोद बिष्ट की लालकुआं में पोस्ट आफिस के बगल में फॉस्ट फूड की दुकान है। रविवार की देर सांय विनोद की पत्नी शांति उम्र 38 वर्ष घर पर ही दुकान के लिए मंचूरियन तल रही थी। मंचूरियन तलने के बाद वह तेल से भरी कढ़ाई लेकर रसोई घर से कमरे की तरफ को आ रही थी इसी दौरान उसकी साढ़े तीन साल की बेटी भावना खेलते खेलते तेजी से किचन की ओर दौड़ी चली आई, और उसकी अपनी मां शांति से टक्कर हो गई,

 

परिणाम स्वरूप खौलते हुवे गर्म तेल से भरी कड़ाई भावना के उपर गिर गयी जिससे वह गंभीर रूप से झ़लस गई। तथा तेल गिरने से मां शांति के हाथ पांव भी झुलस गए। आनन फानन में परिजन उसे हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है, परंतु मासूम बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *