पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का पुनः मुख्यमंत्री बनाए जाने पर लोगों ने बांटी मिठाइयां…..

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-(राहुल दुम्का) पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का पुनः मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी मंडल लालकुआं के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर केंद्रीय नेतृत्व को आभार व्यक्त किया गया। यहां कोतवाली चौराहे पर एकत्रित भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट के नेतृत्व में पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का पुनः मुख्यमंत्री बनाए जाने पर खुशी का इजहार किया, तथा जमकर उनकी जय घोष भी की।

 

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। मिष्ठान वितरण के अवसर पर मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट, जिला मंत्री संजीव शर्मा, महामंत्री राजकुमार सेतिया, मुकेश सिंह, संजय अरोरा, अरुण प्रकाश, अनिल सिंह, दुर्गेश शुक्ला, सुरेंद्र लोटनी, पंकज सिंह, पंकज पांडे, तारा पांडे इस्तकार अंसारी, जमील अहमद, हरीश नैनवाल, अनिल मेहरा,

 

जमील अहमद, दीवान सिंह बिष्ट, अनुसूचित मोर्चा के नगर अध्यक्ष प्रकाश कुमार सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इधर वरिष्ठ भाजपा नेता हेमंत नरूला ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के पुनः मुख्यमंत्री बनने से कुमाऊं क्षेत्र में विकास को नई गति मिलेगी। पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाते भाजपा कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *