रुद्रपुर- (एम सलीम खान) (घटना से गदरपुर पुलिस में मचा हड़कंप सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी पुलिस) गदरपुर के ग्राम रजपुरा नंबर एक निवासी सरणजीत कौर पत्नी सतविंदर सिंह अपने घर से अपने ढाई माह के बेटे को लेकर नगर के मुख्य बाजार स्थित आशा कार्यकर्ता के घर टीका लगवाने आई थी। टीका लगवाने के बाद वह घर जाने के लिए टैंपो का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक युवक पैदल ही उसके पास आया और ढाई माह के बच्चे को उससे जबरदस्ती छीन कर फरार हो गया। पहले तो महिला काफी देर तक कुछ समझ नहीं पाई। कुछ देर बाद उसने अपने पति को फोन कर घटना की जानकारी दी। सूचना पर महिला का पति ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने इस मामले की सूचना गदरपुर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी विजेंद्र शाह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने तुरंत इस मामले की सूचना आसपास के क्षेत्र के थानों में दी। वही गदरपुर थाना प्रभारी विजेंद्र शाह ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा पुलिस के आला अधिकारियों को भी मामले की सूचना दे दी गई है। पुलिस जल्द ही मासूम को बरामद कर लेगी। वही पुलिस ने आरोपी युवक की खोजबीन शुरू कर दी है।
Related Posts
प्राथमिक विद्यालय छत्तरपुर में मनाया विश्व योग दिवस….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय छत्तरपुर में योग शिविर का आयोजन किया गया…
जमरानी बांध परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुमाऊँवासियो को दीपावली विशेष सौगात-केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट…….
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर- भाजपा जिला कार्यालय पर कुमाऊँ के बहुचर्चित जिसको कवायद कई दशकों से अनेको सांसद से लेकर…
दुकानदार ने दारोगा के खिलाफ दी तहरीर
ख़बर शेयर करें -दारोगा और दुकान स्वामी के बीच तकरार का वीडियो हुआ वायरल रुद्रपुर-(एम सलीम खान) कोविड प्रोटोकॉल के…
