नैनीताल। उत्तराखंड में पहले समलैंगिक विवाह का मामला हाईकोर्ट में पहुंचा है। जहां कोर्ट ने सुनवाई करते हुए ऊधमसिंह नगर के दो समलैंगिक युवकों के विवाह के लिए पुलिस प्रोटेक्शन दिलाए जाने के लिए पुलिस को दिये निर्देश। आपको बता दें कि मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने दोनों युवकों को एसएसपी ऊधमसिंह नगर व एसएचओ रुद्रपुर को युवकों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश के साथ – साथ विपक्षियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। बता दें कि मामला ऊधमसिंहनगर का है, जहां दो युवक लंबे समय से एक दूसरे से प्रेम करते है और दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का फैसला किया। वही दोनों के घर वालों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। जिसके बाद दोनों युवकों ने उच्च न्यायालय से पुलिस प्रोटेक्शन की गुहार लगाई है। जहाँ मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ में मामले की सुनवाई की गई।
Related Posts
सोमवार 12 फरवरी से कर्फ्यू मै दी गई ढील, अब सिर्फ यहाँ रहेगा पूरी तरह कर्फ्यू…..
ख़बर शेयर करें – हल्द्वानी – सोमवार 12 फरवरी से कर्फ्यू सिर्फ बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में ही रहेगा।…
मुख्य अतिथि अजय तिवारी ने किया अंडर-19 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ…
ख़बर शेयर करें -हाईलैंडर एकेडमी ने एमके स्क्वायर काशीपुर को 6 विकेट से हराकर जीता मैच रुद्रपुर- क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़…
स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने मेडिकल स्टोर पर की छापेमारी,,, बड़ी मात्रा में मिली नशीली दवाएं,, पुलिस ने मेडिकल संचालक को किया गिरफ्तार,,,,आगे की कार्यवाही में जुट गई
ख़बर शेयर करें -हरिद्वार (वंदना गुप्ता) हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर चौक स्थित मेडिकल पर प्रतिबंध दवाई बेचने…
