हल्द्वानी- अवैध संबंधों के बीच रोड़ा बना था बेटा, मां के प्रेमी ने मुर्गी पकड़ने के बहाने जंगल में कर दी हत्या…….

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी के कमलुवागांजा मुखानी क्षेत्र में किशोर की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में इसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। हत्या करने के पीछे अवैध संबंध सामने आए हैं। हत्यारोपी का किशोर की मां के साथ अवैध संबंध थे। किशोर को इस बात का पता था। हत्यारोपी जब भी घर आता था तो किशोर उसे भगा देता था।

 

बता दें कि बृहस्पतिवार को स्टील फैक्ट्री के जंगल में करीब 150 मीटर अंदर पुलिस को एक 15 वर्षीय किशोर का शव मिला था। शिनाख्त पुलिस ने शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में किशोर की गला घोंटकर हत्या की बात सामने आई। उधर किशोर के पिता ने भी पुलिस को हत्या की तहरीर दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *