उधमसिंहनगर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर महोदय द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में दिनांक- 20/09/2022 को थाना कुण्डा पुलिस द्वारा अभियुक्त हरवंश सिंह उर्फ वंशा पुत्र इन्दर सिंह निवासी ग्राम किलावली थाना कुण्डा, जिला ऊधम सिंह नगर को एक सफेद रंग की प्लास्टिक की जरीकेन में 20 लीटर अवैध शराब खाम के साथ ग्राम किलावली में गिरफ्तार किया गया जिस सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0 FIR NO- 251/2022 धारा 60 आबकारी अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त के विरूद्ध पूर्व में भी अवैध शराब की तस्करी /बिक्री के सम्बन्ध में थाना कुण्डा पर विभिन्न अभियोग पंजीकृत है। जिसके विरूद्ध गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत भी कार्यवाही की जायेगी।
Related Posts
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में छात्राओं को सफाई वह हाइजीन के बारे में बताया गया…..
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है। सफाई हमारे लिए बहुत आवश्यक है चाहे…
पुलिस कर्मी के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई उत्पीड़न की रिपोर्ट
ख़बर शेयर करें -रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) (महिला ने पति पर मारपीट का लगाया आरोप)-(किच्छा पुलिस ने तहरीर शुरू की कार्रवाई)…
लालकुआं-टूटी पाइप लाइन पर चैयरमैन नाराज” निरीक्षण कर दिये सख्त निर्देश…….
ख़बर शेयर करें -लालकुआं-लालकुआं प्रदेश की धामी सरकार सूबे की जनता को शुद्ध पानी देने के लिए अनेकों योजना चलाकर…
