रेलगाड़ी के इंजन से कटकर युवक की मौत परिजनों ने लगाया ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप……

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी के वनभूलपुरा के पास रेलवे क्रासिंग पर देर शाम एक व्यक्ति की ट्रेन के इंजेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर शाम करीब साढ़े छ: बजे सफदर का बगीचा निवासी अनीस उम्र 26 साल हिमालय स्कूल गौजाजाली के पास ट्रेन के इंजन की चपेट में आ गया।

हादसे में अनीस की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे मृतक के पिता खालिक ने ससुरालियों पर अनीस की हत्या का आरोप लगाया। कहना था कि अनीस ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। उन्होंने ही अनीस की हत्या की है। वहीं, ससुरालियों ने अनीस के ससुराल आने की बात से इनकार किया है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ वनभूलपुरा नीरज भाकुनी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *