रुद्रपुर-(एम सलीम खान) (पुलिस ने एक महिला को 35 पाऊच कच्ची शराब के साथ किया गिरफतार) शान्तिपुरी बिदुखत्ता चौकी पुलिस ने एक महिला को 35 पाऊच कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है। शातिपुरी के पास हाट कालिका मंदिर से बिदुखत्ता चौकी पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए पांच दिनों के भीतर कई हजार लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वही मुखबिर की सूचना पर बिदुखत्ता चौकी पुलिस को अवैध शराब बेचे जाने की सूचना मिली, कि एक महिला कच्ची शराब बेच रही है। इस पर पुलिस ने पार्वती देवी निवासी शान्तिपुरी बिदुखत्ता को 35 पाऊच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस टीम में बिदुखत्ता चौकी प्रभारी मनोज कुमार चौधरी, सिपाही दयाल नाथ, महिला सिपाही निर्मला शामिल हैं।
Related Posts
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन…..
ख़बर शेयर करें -काशीपुर- काशीपुर में आज से गोलू गार्डन के पास आनन्द विहार कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा का कलश…
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य विभाग में “Technology & Innovation” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
ख़बर शेयर करें -कोटद्वार- राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कोटद्वार के वाणिज्य विभाग की विभागीय परिषद के तत्वावधान में दिनांक 09 अप्रैल…
अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को गोबर के दलदल में दबाकर उतारा मौत के घाट….
ख़बर शेयर करें -शिमला पिस्तौल मैं पति ने अपनी पत्नी को अवैध संबंध के शक में गोबर के दलदल में…
