STF की बड़ी कार्रवाई! 38 लाख की हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

STF की बड़ी कार्रवाई! 38 लाख की हीरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड STF की एंटी नार्कोटिक्स कुमाऊं यूनिट और थाना पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 129 ग्राम अवैध हीरोइन के साथ एक शातिर तस्कर गिरफ्तार किया गया। बरामद हीरोइन की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 38 लाख रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी महेश मौर्य, बहेड़ी बरेली का निवासी है और उस पर पुलिस मुठभेड़, आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट समेत कई गंभीर मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी बरेली से सस्ते दामों में हीरोइन लाकर कुमाऊं के पहाड़ी इलाकों में ऊंचे दामों पर सप्लाई करता था। STF अब इसके नेटवर्क और अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

बरामदगी: ▪️129 ग्राम हीरोइन

▪️स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

उत्तराखंड में “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत STF लगातार नशा तस्करों पर शिकंजा कस रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *