मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि ₹1.5 करोड़ की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि ₹1.5 करोड़ की

देहरादून:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार ने वीर सैनिकों के सम्मान में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने राष्ट्र की रक्षा में अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान देने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित वीर सैनिकों की अनुग्रह राशि ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 करोड़ करने का फैसला किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार वीर सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान तथा कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर जवानों का सम्मान करना सरकार का कर्तव्य ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय “राष्ट्र प्रथम” की भावना और सैनिक सम्मान के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पहल वीर सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मान के साथ-साथ आर्थिक संबल भी प्रदान करेगी।

उत्तराखंड सरकार के इस फैसले का व्यापक स्तर पर स्वागत किया जा रहा है। इसे सैनिकों के सम्मान और उनके अद्वितीय योगदान को उचित पहचान देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।